{"_id":"5c017de4bdec22415c7d0d65","slug":"201543601636-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के खिलाफ दिया धरना
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। नगर पंचायत मनियर के दो तिहाई सभासदों ने पूर्व में मांगी गर्द नौ बिंदुवार सूचना का निर्धारित समय पर नगर पंचायत से जवाब न मिलने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। सभासदों का आरोप है कि विगत पांच नवंबर को नगर पंचायत कार्यालय की बैठक के दौरान अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें चेताया था कि 29 नवंबर तक हमारी मांगो के संबंध में लिखित सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी तो 30 नवंबर को धरना दिया जायेगा। लेकिन निर्धारित समय पर जवाब नहीं दिया गया।
जिसके बाद सभासदों ने एक दिवसीय धरना नगर पंचायत कार्यालय पर दिया। सभासदों ने निर्णय लिया कि जिलाधिकारी से मिलकर जन समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा। अन्यथा 12 दिसंबर को सामूहिक सभासद पद से त्याग पत्र संबंधित अधिकारी को सौंपा जायेगा। सभासदों की प्रमुख मांगे रही कि प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक बुलाई जाय। आय-व्यय का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए। आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखे गये कर्मचारियों की संख्या व नाम बतायी जाय। परशुराम कुंड की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। नगर पंचायत में कराये गये पौधारोपण का आय-व्यय दिया जाय। खराब सोलर लाइट की मरम्मत कराने व मेजर स्वर्गीय रामनाथ यादव की मूर्ति स्थापित कराने, शौचालय पूर्ण बनने के बाद नगर को ओडीएफ घोषित किया जाय तथा सभासदों द्वारा पूर्व में दिया गया प्रस्ताव के अनुसार कार्य कराया जाय। अन्यथा प्रस्ताव खारिज किया जाय। धरने में मुख्य रूप से सभासद गिरजा शंकर राय, विनय जायसवाल , अमित सिंह , इफ्तेखार अहमद , गायत्री देवी , मीरा सिंह , प्रमीला देवी, शिल्पी देवी, उषा देवी, प्रभावती देवी आदि रहे।
उधर, इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता का कहना है कि ये पब्लिक है, सब जानती है। हमारे जो भी सभासद गण है कुछ अन्य सभासद के बहकावे में आकर ऐसा कार्य कर रहे हैं। आजादी के 70 साल बाद अगर नगर की जनता के चेहरे पर मुस्कुराहट है तो वो मेरे जनहित के कार्यों की देन है। पूरे जनपद में मेरे द्वारा कराये गये विकास कार्यों की सराहना हो रही है। 12 दिसंबर को मेरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होना है। उसी दिन अपने एक एक कार्य व विकास को सार्वजनिक करूंगा। नगर के हर गरीब, मजलूमों तक विकास की किरण पहुंचाना मेरा सर्व प्रथम दायित्व है।