फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   21 बाइकों को एडीजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

21 बाइकों को एडीजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 09 May 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
21 बाइकों को एडीजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एडीजी पीवी रामा शास्त्री बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां सर्वप्रथम जनपद को मिली 21 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पुलिस लाइन का भ्रमण किया। तत्पश्चात पुलिस पेंशनर्रो के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी और समस्या को अविलंब दूर करने का आश्वासन दिया। वहां से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आश्वयक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में उपस्थित सीओ व थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि विवेचना मंदगति से चल रही है उसमेचं तेजी लाए। थाने पर पहुंचने वाले लोगों से मधुर भाव से पेश आए। ताकि पुलिस व आमजन के बीच पटी खाई को दूर किया जा सकें। कहा कि देखा जाता है कि घटना स्थल पर दो-दो दिन पुलिस नहीं पहुंचती है। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल पर जाने को कहा। कहाकि हरहाल में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए। पशु व शराब तस्करी पर लगाम कसें। छेड़खानी व बलात्कार जैसी जघन्य मामलों में तत्काल कार्रवाई करें। कहाकि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यशैली में बदलाव लाए। कारण कि सब सिस्टम बदल रहा है। आपको ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करना होगा। अन्यथा की स्थिति में सजा भुगतन के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विजय पाल सिंह, एएसपी विक्रांत वीर, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, सदर सीओ मो. नसीम, बैरिया सीओ उमेश कुमार, बांसडीह सीओ त्रयंबक नाथ दुबे, सिकंदरपुर सीओ विजय प्रताप यादव, रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी, कोतवाल शशिमौलि पांडेय सहित समस्त एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
इन थाने को मिली बाइक
बलिया। सुखुपरा, गड़वार, नरहीं, चितबड़ागांव, फेफना, नगरा, भीमपुरा, उभांव, सिकंदरपुर, खेजुरी, पकड़ी, बैरिया, दोकटी, हल्दी, रेवती, बांसडीह, मनियर, सहतवार, बांसडीहरोड थाने को एक-एक बादक मिला। जबकि रसड़ा कोतवाली को दो बाइक मिला। शहर कोतवाली, दुबहर व महिला थाने को बाइक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन्हें किया सम्मानित
बलिया। एडीजी पीवी रामा शास्त्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, बैरिया एसओ गगन राज सिंह, स्वाट प्रभारी विनीत राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed