फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नवरात्र में भी मंदिर के सामने बह रही बजबजाती नालियां

नवरात्र में भी मंदिर के सामने बह रही बजबजाती नालियां

Sat, 24 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में भी मंदिर के सामने बह रही बजबजाती नालियां
नगरा (बलिया)। केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। नगरा बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर। चैत्र नवरात्रि में भी मंदिर के सामने बजबजाती हुई नाली सफाई अभियान के दावे की पोल खोल रहा है। अष्टमी के दिन तक किसी भी अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नही रेंग रहा है। हद तो यह है कि यह मंदिर ब्लाक मुख्यालय के बाजार में स्थित है जहां से अधिकारियों का भी गुजरना आम है।
विज्ञापन

नगरा बाजार में बाजार के अस्तित्व में आने से पूर्व ही शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर की स्थापना हुई है। चैत्र नवरात्र में इस मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दौरान बाजार के नाली का पानी सड़क को पार करते हुए मंदिर के सामने जमा हुआ है। जिससे मंदिर में प्रवेश करना भक्तों के लिए मुश्किल है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान शत्रुंजय चौबे ने कहा कि इस समस्या के प्रति जनप्रतिनिधि व प्रशासन गंभीर नहीं है। बाजार में नाली की सफाई आधी अधूरी तो की गई, लेकिन अंतिम छोर पर सफाई नहीं की गई। जिससे नाली का पानी जाम होने से जगह जगह सड़ा पानी फ्लो करता है। अधिवक्ता शफीक अहमद ने कहा कि दो साल से नाली की वजह से कारोबारियों का कारोबार प्रभावित है। लेकिन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि इसके प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed