फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अग्रिशमन केंद्र निर्माण का रास्ता हुआ साफ

अग्रिशमन केंद्र निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Wed, 13 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
अग्रिशमन केंद्र निर्माण का रास्ता हुआ साफ
सिकंदरपुर। क्षेत्र के गौरामदनपुरा में तहसील स्तरीय अग्निशमन केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम के प्रस्ताव पर अग्निशमन केंद्र निर्माण के लिए 1.32 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। अब सब कुछ ठीक रहा तो इसका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा सिकंदरपुर तहसील में अग्निशमन केंद्र बनाने के लिए जमीन मांगी गई थी। लेकिन जमीन प्राप्त न होने के कारण निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी होने पर एकईल गांव निवासी राज्य युवा कल्याण परिषद के सदस्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से मिलकर गौरामदनपुरा गांव में जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा। उपजिलाधिकारी के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने गौरा मदनपुरा गांव में 1.32 एकड़ भूमि अग्निशमन केंद्र के लिए आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

अब भूमि की समस्या समाप्त होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही तहसील स्तरीय अग्रिशमन केंद्र के निर्माण का काम भी शुरु हो जाएगा। इसको इलाकाई लोगों में हर्ष है। गौरामदनपुरा गांव निवासी प्रधान कुबेरनाथ यादव, तहसीलदार यादव, सुभाष चंद्र यादव, खड़क बहादुर यादव, बृजेश सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, सोनू कुमार पांडेय आदि ने जिलाधिकारी से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed