{"_id":"5a2eb7a84f1c1b3c3d8bcee9","slug":"201513011112-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान खरीद कर दुकानदार से रसीद जरूर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान खरीद कर दुकानदार से रसीद जरूर लें
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जीएसटी क्रियान्वयन पर वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर अच्छा है सरल है... थीम पर राजकीय इण्टर कालेज बलिया में छात्रों को जागरुक किया गया। इस दौरान विभागीय अफसरों ने जीएसटी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बच्चों से कहा कि वह दुकान पर खरीदारी के बाद दुकानदार से उसकी रसीद जरूर लें।
असिसटेंट कमिश्नर जयंत सिंह ने छात्रों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह याद जरूर रखें कि यदि कहीं भी आप अथवा परिवार वाले खरीदारी करने जा रहे हैं तो खरीदारी के बाद बिल लेना न भूलें। छात्रों में कई छात्रों ने जीएसटी के लाभ, जीएसटी शामिल वस्तुओं की सूची, करमुक्त वस्तुओं, करों की दर के सम्बन्ध में अनेक जिज्ञासायें प्रकट की गयी।
अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी से लोगों को तमाम लाभ हो सकते हैं। बशर्ते कि दूकानदार हर माल एक नंबर की रसीद पर बेचे। लेकिन अब भी कुछ दूकानदार लोगों को जीएसटी के नाम चूना लगा रहा हैं। लेकिन जीएसटी की वसूली गई धनराशि को जमा नहीं करा रहे हैं। इसके लिए जनता का सहयोग जरुरी है। जब भी कोई सामान खरीदें जीएसटी वाली रसीद जरुर लें।
विज्ञापन
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव, असिस्टेन्ट कमिश्नर सुनील कुमार, असिस्टेन्ट कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा, महमूद अन्सारी वाणिज्य कर अधिकारीगण सहित कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार पाण्डेय , मो0 अनीस, महेन्द्र यादव, जयप्रताप यादव, लाली जी सिंह यादव, धनंजय पाण्डेय, रजनीकान्त तिवारी उपस्थित रहे।