फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विकास की अनदेखी को लेकर प्रदर्शन

विकास की अनदेखी को लेकर प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विकास की अनदेखी को लेकर प्रदर्शन
बलिया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा दलित बस्तियों के विकास में की गई अनदेखी के खिलाफ शुक्रवार को छात्र नेता व समाजसेवी पंकज राय के नेतृत्व में कई वार्डों के लोगों ने नपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा नेता पंकज राय ने कहा कि आज पूरे देश में दलित के नाम पर राजनीति हो रही है। लेकिन दलितों के विकास के बारे में कोई सोचना वाला नहीं है। इस दौरान सात सूत्री ज्ञापन नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त को सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि नगर के वार्ड नंबर एक दलित बस्ती जगदीशपुर, वार्ड नंबर तीन हरिजन बस्ती काजीपुरा की दयनीय हालत संक्रामक बीमारियों को आमंत्रण कर रही है। जिससे निजात दिलाने में पालिका कदम उठाएं। मुहल्ले की सड़कें पालिका की कलई खोल रही है। बरसात का मौसम सिर पर सवार है, लेकिन संतुलित तथा सुनियोजित ढंग से फागिंग न तो गत माह हुआ और न ही वर्तमान ऐसा कोई प्रयास किया जा रहा है। बिजली का बद इंतजामी कोढ़ में आज ही स्थिति चरितार्थ कर रही है। शहर की गलियों में न तो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था माकूल है और न कूड़े कचड़े का निस्तारण ही नियमित है। वार्ड नंबर 11 कंशपुर, वजीरपुर आदि गांव बाढ़ के मुहाने पर है। इसे ध्यान में रखते हुए इनके पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। नगर को माडल नगरपालिका बनाने के अब तक के दावे हवा-हवाई है। इस ओर अविलंब ध्यान दिया जाय। इस दौरान मांग किया कि यदि उपरोक्त समस्याओं का निवारण 15 दिनों के अंदर नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विक्की पांडेय, राहुल राय, अनीश मिश्र, बब्लू राय, विक्की ठाकुर, किशन श्रीवास्तव, समीर पांडेय, पीयूष ठाकुर, भीम यादव, किशन श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed