फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 thousand sisters traveled free in roadways buses

Ballia News: 20 हजार बहनों ने रोडवेज बसों में की मुफ्त यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
20 thousand sisters traveled free in roadways buses
बलिया। रक्षा बंधन के लिए शुक्रवार की आधी रात से ही बहनों के लिए परिवहन निगम ने मुफ्त सेवा प्रदान की है। सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा से बहनें काफी प्रसन्न दिखीं। सभी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। सुविधा के तहत 20 हजार बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन शनिवार को रोडवेज बस अड्डे पर महिलाएं अपने सहयात्री के साथ पहुंची। संख्या के हिसाब से रूटों पर बसों का संचालन किया गया। बसों के अभाव में बहनों को आधा से एक घंटे तक अपने बस का इंतजार भी करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत बस अड्डे पर किसी तरह से सुविधा न होने से, उन्हें सड़क पर ही खड़ा होना पड़ा। बलिया डिपो की तरफ से दूर की बसों को रोक दिया गया था। डिपो की तरफ से करीब 58 बसों का संचालन किया गया। इस दौरान लगभग 20 हजार बहनों ने यात्रा किया था। इनका 15 लाख 41 हजार 9 सौ 10 रुपये का शून्य मूल्य का टिकट काटा गया। एआएम प्रेम चंद्र ने बताया कि शनिवार को लखनऊ की बसों को नहीं भेजा गया था। बसों की कमी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया था। शुक्रवार को लखनऊ की बसें रवाना हुई है। जिससे उधर से बहनें आ सकें।
विज्ञापन

आज रात 12 बजे तक मिलेगी सेवा : भाइयों को राखी बांधने के लिए सहयात्री के साथ लौटने पर भी सरकार की तरफ से मुफ्त सेवा प्रदान की गई है। दूसरे शहर से आने वाली बहनों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। रोडवेज बसों में इनको मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगा। बसों में मुस्लिम महिलाएं भी इसका पूरा लाभ उठा रही हैं। निगम ने पहली बार महिलाओं को एक सहयात्री के साथ भी मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed