फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1989 nomination papers sold in 16 blocks, none in Ballia

16 ब्लॉकों में बिका 1989 नामांकन पत्र, बैरिया में एक भी नहीं

Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
1989 nomination papers sold in 16 blocks, none in Ballia
बलिया। जिले के 16 ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को प्रधान पद के लिए 378, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 244 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1367 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बैरिया विकास खंड में एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 34 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यह जानकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरा ब्लॉक में प्रधान के लिए 24, बीडीसी के लिए 20 और ग्राम पचायत सदस्य के लिए 85, रसड़ा में प्रधान के लिए 32, बीडीसी के 25, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 162, सीयर ब्लाक में प्रधान पद के14, बीडीसी के 23, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 185, चिलकहर विकास खंड में प्रधान पद के 24, बीडीसी के 16 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 68 पर्चा बिका। इसके अलावा गड़वार ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 20, बीडीसी के लिए 19, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 103, सोहांव में प्रधान पद के 144, बीडीसी का 19, ग्राम पंचायत सदस्य का 20, हनुमानगंज में प्रधान पद के लिए 20, ग्राम पंचायत सदस्य के 110, बेलहरी में प्रधान के लिए 07, बीडीसी के 09, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 50, दुबहड़ में प्रधान के लिए 18, बीडीसी के लिए 22, ग्राम पंचायत के लिए 92 पर्चे बिकें।
विज्ञापन

एडीपीआरओ ने बताया कि वहीं, बैरिया विकास खंड में प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका। जबकि मुरलीछपरा ब्लॉक में प्रधान के लिए 10, बीडीसी के लिए 24,ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 52, रेवती में प्रधान के लिए 06, बीडीसी के लिए 15, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 62, बांसडीह में प्रधान के लिए 14, बीडीसी के लिए 14, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 94, मनियर में प्रधान के लिए 10, बीडीसी के 09, ग्राम पंचायत सदस्य के 61, बेरुआरबारी में प्रधान के 10, बीडीसी के 07, ग्राम पंचायत सदस्य के 54, पंदह में प्रधान के लिए 13, बीडीसी के 09, ग्राम पंचायत सदस्य के 94 और नवानगर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 13 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 75 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed