{"_id":"5ce19904bdec220779075321","slug":"191558288644-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के गंगा के सती घाट पर रविवार को नहाते समय पांच किशोर डूबने लगे। नदी में स्नान कर रहे एक युवक ने चार किशोरों को नदी से बाहर निकाला। हालांकि एक किशोर की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में डूबे एक किशोर का शव बाहर निकलवाया।
बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी आदर्श सिंह (13), आदित्य सिंह (10) पुत्रगण उपेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता (14) पुत्र अरुण गुप्ता, पुनेश सिंह (16) पुत्र सुभाष सिंह, अभिषेक सिंह (15) पुत्र विशेश्वर सिंह रविवार को दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट भुसौला पर स्नान करने आए थे। नदी में स्नान करते समय सभी किशोर डूबने लगे। इसी बीच नदी में स्नान कर रहे मुरारपट्टी निवासी अनंत पाठक की नजर पड़ी। उन्होंने चार किशोरों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन रमेश गुप्ता नदी में डूब गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस व 108 नंबर एंबुलेंस पहुंची। आनन-फानन में दो किशोर पुनेश सिंह व अभिषेक सिंह की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पुनेश को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक का इलाज चल रहा है। उधर, सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने नदी में जाल डलवाकर रमेश गुप्ता के शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।