फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अभी तो अंगड़ाई है लड़ाई अभी बाकी है: तेज बहादुर

अभी तो अंगड़ाई है लड़ाई अभी बाकी है: तेज बहादुर

Wed, 27 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अभी तो अंगड़ाई है लड़ाई अभी बाकी है: तेज बहादुर
बलिया/खजुरी। स्थानीय सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा पुलवामा शहीदों की शहादत का बदला 12 दिन में ही भारतीय वायु सेना के द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कर ले लिया गया। इस स्ट्राइक में दुश्मनों के जहां दांत खट्टे हुए। वहीं, पाकिस्तानी सरकार, आईएसआई और पाकिस्तानी सेना की भारत के विरुद्ध की जा रही हिमाकत पर पूर्व सूबेदार मेजर व सेवानिवृत्त सैनिकों के ब्लॉक पंदह के अध्यक्ष तेज बहादुर राय ने अपनी राय दी। कहा, यह तो महज शुरूआत है, लड़ाई आगे बाकी है। इसके लिए हमें तैयार रहना है। अभी हमारे प्रधानमंत्री द्वारा यह स्वीकार नहीं किया गया है कि पुलवामा शहीदों का बदला ले लिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के दिमाग में भारत मां के टुकड़े करने वालों को समाप्त करने तथा गद्दारों से मुक्त कराने की योजना बाकी है। सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त श्री बच्चन राय ने कहा कि भारतीय नौ सेना, वायु सेना और थल सेना का आतंक आई एस आई, पाकिस्तानी सेना और सरकार पर कहर बनकर टूटी है । अब समय आ गया है, जब संवैधानिक सर्जिकल कर कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को संविधान के तहत बराबरी का दर्जा देते हुए अनुच्छेद 35 ए और 370 को तत्काल समाप्त किया जाए । पूर्व सूबेदार मेजर दूध नाथ सिंह ने कहा हम भारत मां की संतानें अपनी मां की अस्मिता और अखंडता को खंडित नहीं होने देंगे जो भी हमारी मां की ओर गंदी निगाह से देखेगा उसकी आंखें निकाल ली जाएंगी। पाकिस्तानी सरकार और भारत के खिलाफ जितने भी लोग बुरी नजर लगाए हुए हैं संभल जाएं क्योंकि मोदी के रूप में भारत को एक देवदूत मिल गया है । उनके नेतृत्व में हम अब इंतजार नहीं करेंगे निश्चित रूप से पाकिस्तान का नामोनिशान और संसार के नक्शे से मिटाने वाला है। शिवपुरदीयर नई बस्ती ब्यासी निवासी पूर्व सैनिक केडी सिंह का कहना है कि वायुसेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक 2 की जितनी सराहना की जाय कम है। लेकिन एक बात ख्याल रखना होगा कि जब तक आतंकवाद का खात्मा न हो, तब तक बराबर ऐसा ही स्ट्राइक होते रहना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सूबेदार लाल बहादुर सिंह यादव का कहना है भारतीय वायु सेना द्वारा पाक के आतंकी ठिकानों पर किया गया हमले से देेश में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमला पाक पर होने से उनके आतंकी मंसूब ध्वस्त होगा। इस बार सेना ने पाक को उसी भाषा में जबाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed