{"_id":"5c3790dfbdec22732d01f9dc","slug":"191547145439-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की पहली पाठ्यशाला होती है मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की पहली पाठ्यशाला होती है मां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। क्षेत्र के किरिहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मां व बच्चों के बीच हर संबंधों को एकांकी नाटक व गीतों के माध्यम से चरितार्थ किया गया। शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक विजय शंकर यादव ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला मां होती है। मां को अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा, तभी बच्चों का सर्वागीण विकास संभव है।
सरिता केडिया ने कहा कि आज की मां बच्चों के प्रति कम और टीवी सीरियल व मोबाइल पर ज्यादा व्यस्त दिख रही हैं। साथ ही कहा कि अगर अपने बच्चों का भविष्य संवारना है तो बच्चों पर ध्यान देना होगा। वहीं प्रधानाचार्या दीपा पाल ने कहा कि मां व बच्चों का संबंध बहुत ही नाजुक होता है। विद्यालय के अलावा घर पर मां को बच्चों के साथ आपसी समरसता भाव रखना चाहिए। इस सम्मेलन के दौरान बच्चों ने मां बेटे के प्रेम को अपने नाटकों व गीतों के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में आयी माताओं को जागरूक किया। वहीं बच्चों ने अपनी माँ के दुध के कर्ज को निभाने की प्रतिबद्धता दुहराई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक गिरधर यादव, अखिलेश ठाकुर, अनूप सिंह, अरविंद कुमार, श्रीकांत,उषा, दिव्या सीमा सहित सैकड़ों महिलाए उपस्थित रही।