{"_id":"5be08b84bdec22696a3ae284","slug":"191541442436-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिया नपं के विकास को मिले 3.36 करोड़ क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिया नपं के विकास को मिले 3.36 करोड़ क
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने बैरिया आदर्श नगर पंचायत को प्रदेश सरकार ने धनतेरस के मौके पर धनवर्षा कर दीपावली की सौगात दी है। शासन द्वारा बैरिया के विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए तीन करोड़ 36 लाख 51 हजार की धनराशि उपलब्ध कराया गया है। वहीं, छह करोड़ 30 लाख के अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से हरी झंडी मिली है।
उक्त बातें नगर पंचायत कार्यालय में समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ने कही। कहा कि बैरिया नगर पंचायत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना से जगमग होगा। इसके अलावा पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत की हर गली व जल निकासी की परिपूर्ण व्यवस्था से युक्त स्वच्छ नगर पंचायत के रूप में दिखेगा। बताया कि सांसद रविंद्र कुशवाहा के सहयोग से बैरिया नगर पंचायत के विकास के लिए पं दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 296.57 लाख तथा 285 लाख की लागत से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत सोलर पॉवर सडिस्टम हाई स्ट्रीट की स्वीकृति मिल गई है। धन आते ही दोनों काम शुरू हो जाएंगे। बताया दीपावली पर नगर में लगी सभी लाइटें जगमग होंगी। बैरिया नगर पंचायत वासियों को दीपावली व छठ पर्व की शुभकामना देते हुए आदर्श नगर पंचायत बैरिया के विकास के लिए सुझाव देने की अपील की।