फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल पर मना देव दीपावली व हुई गंगा आरती

श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल पर मना देव दीपावली व हुई गंगा आरती

Mon, 05 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल पर मना देव दीपावली व हुई गंगा आरती
सहतवार। कस्बा स्थित श्रीचैन राम बाबा के समाधि स्थान व पोखरे पर सोमवार की शाम दीपोत्सव का पर्व देव दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कस्बा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव के महिला व पुरुषों ने सवा लाख दीप जलाकर उत्सव मनाया। एक साथ इतनी संख्या में दीपों के जलने से पूरा वातावरण शुद्ध हो गया। इसके बाद वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की गई, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर सहतवार कस्बा में श्रीचैन राम बाबा का समाधि स्थल है, जहां प्रत्येक वर्ष धनतेरस के दिन देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी देव दीपावली का पर्व दीपोत्सव मनाने की पूरी तैयारी की गई थी। सुबह से ही कस्बा और बलेउर, बघाव, बरियारपुर, खोरावली, सुराहियां, डुमरिया, खानपुर, त्रिकालपुर, राजबली, चांदपुर, महाराजपुर, बिनहा, भोपतपुर, कुसवरा आदि दर्जनों गांव के महिला, पुरुष व बच्चों पहुंचने लगे थे। शाम होते ही लोगों ने समाधि स्थल स्थल और पोखरे पर एक साथ सवा लाख दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव उत्सव मनाया। इस दौरान जयकारे की गूंज से पूरा इलाका गूंजायमान होता रहा। एक साथ सवा लाख दीप जलने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आज सहतवार की धरती पर मानो तारे उतर आए हो। दीपों की सजावट अनुपम छठा बिखेर रही थी। इसके बाद वाराणसी से पधारें विद्वानों पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा आरती की गई। दीपोत्सव पर्व पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और परिवार और देश की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी नीतू सिंह, रितेश सिंह, पंकज कुमार आदि लोग लगे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed