{"_id":"5b05a6214f1c1beb408b74cb","slug":"191527096865-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्थरारोड को जिला बनाने के लिए चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्थरारोड को जिला बनाने के लिए चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरा रोड। बेल्थरा रोड को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
बताया जाता है कि करीब एक दशक पहले पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल ने बेल्थरा रोड को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान नवसृजित जिले का परिसीमन भी किया गया। नए परिसीमन के अनुसार, प्रस्तावित बेल्थरा रोड जनपद में देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील, बलिया जिले की सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड तहसील के अलावा मऊ जिले की मधुबन तहसील के कुछ क्षेत्रों को शामिल करते हुए नए जिला गठन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इसकी फाइल विभिन्न विभागों और मंत्रालय से औपचारिक अनुमति के बाद मामला राजस्व परिषद में उच्च राजनीतिक हस्तक्षेप के अभाव में लंबित हो गया, जहां जिला बनाने की फाइल धूल फांक रही है। हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जन समर्थन की अपील करते रहे हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब ठंडे बस्ते में चला जाता है। इसे लेकर पिपरौली बड़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान की ओर से बेल्थरा रोड को जिला बनाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के निवासी सांसदों, विधायकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष करने की अपील की है।