फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डाककर्मियों का धरना जारी, अलग-अलग संगठनों ने किया प्रदर्शन

डाककर्मियों का धरना जारी, अलग-अलग संगठनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डाककर्मियों का धरना जारी, अलग-अलग संगठनों ने किया प्रदर्शन
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले प्रधान डाकघर परिसर में ग्रामीण डाककर्मियों का धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन में अन्य संगठन के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के मंडलीय मंत्री उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि संगठन का केंद्रीय नेतृत्व पिछले दिनों आडवाणी से मिल चुका है। उन्होंने डाक कर्मियों के भविष्य को देखते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मुख्य रुप से बृजेश तिवारी, उमेश, चुन्नू, धर्मेंद्र, राजू आदि लोग रहे। उधर, प्रगतिशील भारतीय डाक सेवक संघ के तत्वावधान में महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर अच्युतानंद सिंह, आनंद कुमार चौबे, राजकुमार सिंह, शिवजी प्रसाद, राजेश कुमार, राजाराम, छोटेलाल, रवींद्र नाथ यादव, चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे। इस बीच अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ मंडल बलिया के बैनर तले मंडलीय मंत्री बृज कुमार पांडेय के नेतृत्व में डाककर्मियों ने बाइक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर गोपाल जी सिंह, राम लक्ष्मण पांडेय, रमेश्वर राय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed