फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   झंडा हमारे मुल्क का है फहरेगा ही

झंडा हमारे मुल्क का है फहरेगा ही

Sat, 12 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
झंडा हमारे मुल्क का है फहरेगा ही
बलिया। गान हमारे राष्ट्र का तो उसे गाने में क्या शर्माना और झंडा हमारे मुल्क का तो उसे फहराने में क्या इतराना। यह कहना है मदरसा संचालक जुबेर खान का । इनके साथ मदरसे के शिक्षक मिंटू और सेराजू खान ने बताया कि 15 अगस्त के दिन प्रदेश के सीएम द्वारा मदरसो पर झंडात्तोलन तथा पूरे विधिवत कार्यक्रम आयोजन करने का निर्देश स्वागत योग्य है। इससे हमारी अखंडता झलकेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 अगस्त के दिन जनपद के सभी मदरसों पर झंडा फहराने के निर्देश के बाद जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए ये एक अत्यंत कौतूहल का विषय बन गया है। क्योंकि अब तक जो इतिहास रहा है उसमें अब तक हर मदरसो पर झंडा नहीं फहरता था और न ही राष्ट्रगान गाया जाता था। लेकिन अब मदरसो पर प्रदेश के सीएम योगी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाने के निर्देश के बाद लोग वह दृश्य देखने को व्याकुल है। जब 15 अगस्त के दिन हर मदरसो पर झंडा फहाया जाय। योगी जी के फरमान के तहत इन दिन हर मदरसो पर राष्ट्र गान गाए जाने के साथ झंडा फहराया जाय। साथ ही हमारे देश के वीर शहीदों को हम याद करें, उन्हें श्रद्धांजलि दें, देशभक्ति गीत प्रस्तुत हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल का आयोजन हो। साथ मिष्ठान्न वितरण किया जाय। मदरसा संचालक जुबेर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मदरसे पर झंडा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान भी होगा। यह हमारा फर्ज है और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। शान से तिरंगा फहरेगा और मिठाइयां भी बटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed