{"_id":"5988aef34f1c1bc7448b4601","slug":"191502129907-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय : माशिसं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय : माशिसं
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ डीएम की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा निलंबन की संस्तुति की सराहना की गई।
संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व डीआईओएस द्वारा अन्य कार्यालयों के लिपिकों को सम्बद्ध करके नियम विरुद्ध कार्य कराया जाता था। कहा कि जौनपुर जिले के दो शिक्षक चयन बोर्ड से चयनित होकर आए थे। शिक्षकों ने बताया था कि लिपिक पवन कुमार श्रीवास्तव की ओर से विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण कराने के लिए रुपये की मांग की जा रही है। कहा कि उक्त लिपिक राजकीय इंटर कालेज रसड़ा में नियुक्त है तथा डीआईओएस कार्यालय से सम्बद्ध है। कहा कि उक्त लिपिक शिक्षकों से चयन वेतनमान तथा प्रोन्नत वेतनमान के लिए भी वसूली करता था। नहीं देने पर वह शिक्षकों को परेशान करता था। गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज के पांच अध्यापकों का पदोन्नति प्रस्ताव एक साथ जमा था लेकिन लिपिक ने केवल एक शिक्षक का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए जेडी कार्यालय को भेजा। इसके अलावा पूर्व में संचालित कन्या विद्याधन योजना में रुपए नहीं मिलने पर वह लाभार्थियों के चेक को कालातीत कर परेशान करता था। कहा कि संघ ने 10 दिनों पहले डीआईओएस कार्यालय पर दिए धरने में डीआईओएस को अवगत कराया गया था। बैठक में डा. लालेन्द्र प्रताप सिंह, देव कुमार सिंह, दिनेश सिंह, गोवर्धन पांडेय, आद्या शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, मदन सिंह, रामचंद्र सिंह आदि थे। अध्यक्षता आदित्य नारायण पांडेय ने किया।