फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जनता से किए वादे पूरे कर रही सरकार

जनता से किए वादे पूरे कर रही सरकार

Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जनता से किए वादे पूरे कर रही सरकार
दुबहर। प्रदेश की सरकार लोकहित में बेहतर कार्य कर रही है। कहा जाए तो जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। जनसुविधाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उक्त बातें रविवार को जनकल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में आते ही शहरों में चौबीस घंटे, तहसीलों में बीस घंटे एवं गांवों में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। सड़क,शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि के क्षेत्रों में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। दुबहर भाजपा के प्रभारी कमलेश पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने सदर विधायक श्री शुक्ल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मेलन में प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक, महावीर पाठक, राजीव मोहन चौधरी, वशिष्ठ दत्त पांडेय, प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू आदि ने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर प्रधानगण घनश्याम पांडेय, बिट्टू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, बलदेव गुप्ता टप्पू, विनोद दूबे, अजय पाठक, राजनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, पप्पू सोनी, अक्षय कुमार सिंह, गडल दूबे, सुदामा पाठक, खन्नू पाठक, कल्लू पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन कमलेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed