फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   190 applied, 78 got benefits

Ballia News: 190 ने किया आवेदन, 78 को मिला लाभ

Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
190 applied, 78 got benefits
बलिया। निर्माण कामगार मृत्यु और दिव्यांगता सहायता योजना का लाभ पाने के लिए जिले में इस वित्तीय वर्ष में 190 आवेदन आए हैं। इनमें 78 को योजना का लाभ दिया जा चुका है। वहीं 81 आवेदनों पर काम चल रहा है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उप्र भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में जिले के करीब 185524 श्रमिक पंजीकृत हैं। वहीं, 31 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही 81 आवेदनों की जांच विभाग करवा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जांच के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना में पंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रितों को 9,393 रुपये प्रतिमाह पांच वर्ष तक और एक मुश्त 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही सामान्य मृत्यु होने पर आश्रितों को 8,736 रुपये प्रतिमाह दो वर्ष तक और 25 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed