फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   19 schools without recognition will be closed in Nagara area, notice issued

Ballia News: बंद होंगे नगरा क्षेत्र में बगैर मान्यता के 19 विद्यालय, नोटिस जारी

Sat, 19 Jul 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
19 schools without recognition will be closed in Nagara area, notice issued
इंदरपुर। शिक्षा क्षेत्र नगरा के बगैर मान्यता के 19 विद्यालय बंद होंगे। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी किया है। इनमें से अधिकांश विद्यालयों को गत वर्ष भी नोटिस दी गई थी, लेकिन संचालकों ने विद्यालय बंद नहीं किए।
विज्ञापन

बीडीओ ने नोटिस में कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्र में अमान्य विद्यालयों को बंद कराते हुए उसकी सूचना 13 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिया था। यह भी निर्देशित किया गया था कि यदि कोई विद्यालय बंद नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आरटीई के प्रावधानों के अनुरूप अर्थदंड रोपित करते हुए, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई करें। नोटिस में कहा गया है कि आपके विद्यालय को नोटिस जारी करते हुए विद्यालय बंद करने के लिए चेतावनी दी गई थी लेकिन अभी तक विद्यालय बंद नहीं किया गया है। यदि आपने विद्यालय बंद कर दिया है तो बच्चों का प्रवेश किस विद्यालय में कराया गया है इसका विवरण तीन दिन में उपलब्ध कराएं। यदि विद्यालय बंद नहीं किया गया है तो स्पष्ट करें कि क्यों न आपके विरुद्ध आरटीई के प्रावधानों के अंतर्गत अर्थ दंड रोपित करने की कार्रवाई की जाए जो एक लाख तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed