फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1850 beneficiaries deprived of benefits of Ayushman Bharat Scheme

1850 लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित

Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
1850 beneficiaries deprived of benefits of Ayushman Bharat Scheme
बैरिया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की सूची में खामी के कारण बड़ी संख्या में लोग इस योजना से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

कोटवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आशा बहुओं से फरवरी माह में सर्वे कराकर सूची दुरुस्त कराई गई थी। सूची में किसी का आधार नम्बर गलत तो किसी का नाम गलत था। उक्त सूची दुरुस्त हुए पांच माह बीत गए लेकिन अब तक आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को नहीं मिला है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज कराना है। ऐसे में बैरिया ब्लॉक अंतर्गत दुर्जनपुर, उपाध्यापुर, नगर पंचायत, बलिहार, श्रीकांतपुर आदि 30 ग्राम पंचायतों के 1850 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी आधार कार्ड व नाम में खामी होने के कारण इस योजना से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed