फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

Tue, 05 Feb 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का आयोजन कालेज के खेल मैदान में मंगलवार को किया गया। इस दौरान अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपना कौशल का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन

पहले दिन के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेश सिंह यादव तथा कालेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि खेल से मानव शरीर स्वस्थ्य रहता है। इसके तमाम फायदे है। हमे अपने जीवन में नियमित खेलों से लगाव रखने की जरूरत है। कहा कि खेल के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आया है। अब अच्छे खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य श्रीवास्तव ने युवाओं से अपील किया कि वे खेल से जुड़े। उपस्थित अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. भागवत प्रसाद तथा आभार डॉ. आरपी राघव ने किया। इस मौके पर डॉ. निशा राघव, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, डॉ. अखिलेश राय, डॉ. रंजना मिश्र, डॉ. अच्छेलाल यादव, डॉ. अमलदार निहार, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. जैनेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed