{"_id":"5c3790e9bdec2273382ca480","slug":"181547145449-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को पिटाई का मामला पकड़ रहा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को पिटाई का मामला पकड़ रहा तूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। नगर स्थित एक स्कूल में एक अध्यापक द्वारा एक छात्रा के अभिभावकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभिभावक ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षाधिकारी के यहां शिकायती पत्र देकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी राजीव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय सोहनलाल ने आरोप लगाया था कि मेरी 10 वर्षीय पुत्री ट्विंकल सोनी कस्बा के ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। विद्यालय के अध्यापक शंकर दयाल पांडेय पुत्र रमेश चंद पाण्डेय ने होमवर्क न करने पर मेरी पुत्री को चोटी पकड़कर विद्यालय में घुमाने के साथ साथ पिटाई कर दी। मेरी पुत्री द्वारा आपबीती बताने पर हम अपने मित्र वेदव्यास सिंह के साथ विद्यालय पर शिकायत करने पहुंचे तो अध्यापक ने मेरी पुत्री को मेरे सामने ही भला बुरा कहते हुए हम सबको अपशब्द कहते हुये लोहे का राड उठाकर मारने पीटने लगे। जिससे हम लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप लगाया कि इसके पूर्व में भी वह अध्यापक मेरे बेटी का टिफिन लेकर खा जाता था एवं अश्लील हरकतें करता था। जिसकी शिकायत विद्यालय में किया था। राजीव कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षाधिकारी के यहां शिकायती पत्र भेजकर स्कूल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उधर, स्कूल के प्रबंधक शशांक शेखर मिश्रा ने बताया कि प्रधानाचार्य की सूचना पर अध्यापक को स्कूल से निष्काषित कर अभिभावक को सूचना दे दी गई है।