{"_id":"5bb3bfd4867a557f02568274","slug":"181538506708-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में हुआ पानी टंकी का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में हुआ पानी टंकी का लोकार्पण
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दुबहर। सांसद भरत सिंह एवं सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोमवार देर शाम सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में पानी की टंकी का लोकार्पण संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार दूबे ने मुख्य अतिथि सांसद एवं सदर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा में सांसद भरत सिंह ने कहा कि हिंदी के मूर्धन्य विद्वान आचार्य पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी के पैतृक गांव को गोंद लेकर गौरव की अनुभूति होती है। आदर्श गांव के रूप में यहाँ विकास की गंगा बह रही है। सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के 60-70 वर्षों के शासनकाल में किसी ने भी ग्रामीणों के शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता की ओर ध्यान नहीं दिया था। मोदी और योगी सरकार गरीबों के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लाकर जमीनी स्तर पर फलीभूत किया जा रहा है। उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में सांसद भरत सिंह का हाथ मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियंता कायम हुसैन, प्रमोद मिश्रा, प्रधान मंडल संघ अध्यक्ष विमल पाठक, प्रधान सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, रजनीश पांडेय, मोहन जी दूबे, रीता वर्मा, पप्पू सिंह, वशिष्ठदत्त पांडेय, वशिष्ठ सोनी, बब्लू सिंह, हनुमान प्रसाद कुशवाहा, अवधेश सिंह, दीनदयाल वर्मा, चीकू सिंह, अशोक सिंह, राजीव पांडेय, नागेश्वर सिह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद पांडेय एवं आभार प्रकट सुशील द्विवेदी ने प्रकट किया।
विज्ञापन