{"_id":"5b81a6da42c79206ed67d619","slug":"181535223514-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बरसात में ही बह गया गंगापुर में बना कटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बरसात में ही बह गया गंगापुर में बना कटर
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। गंगापुर, रामगढ़, गांवों की सुरक्षा को बनाए गए तीन कटरों में से बीच का कटर शुक्रवार की रात में बारिश की पानी से ही बह गया। जिससे एक बार फिर बाढ़ विभाग की करतूतों की पोल खुल गई है।
इस समय गंगा नदी का जलस्तर स्थिर और इसमें न तो तेज धारा है और न ही उफान पर ही हैं। इसके बावजूद गांवों की सुरक्षा को बना एक कटर बारिश की पानी से गंगा में बह गया। गंगा की धारा से बचाव के लिए गंगापुर के मुहाने पर बसे सोनरा टोला, तेलिया टोला, बहादुर बाबा के स्थान के पास बाढ़ विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से तीन कटर बनवाया गया था। इस कटर के आधार पर ही बाढ़ विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक गंगा की बाढ़ से गांवों को सुरक्षित होने का दावा कर रहा था। हालांकि गंगा का जलस्तर अभी स्थिर है कोई खास उग्र रुप में भी नहीं है। इसको लेकर ग्रामीण भी अभी खास चिंतित नहीं थे। लेकिन कटर निर्माण में हो रही धांधली को लेकर आवाज उठाते रहे लेकिन अधिकारी इसे अनसुना करते रहे। इसी बीच शुक्रवार को रुक-रुक हो रही बारिश में बाढ़ विभाग की ओर से बनवाए गए तीन कटर में बीच में बना कटर पानी के बहाव में गंगा में बह गया।
ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग पर आरोप लगाया है कि कटान के नाम पर केवल लूट की गयी और कटान कार्यों में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी की गई जिसका का प्रत्यक्ष प्रमाण है। गनीमत है कि गंगा का जलस्तर काफी नीचे है वरना दुबे छपरा रिंग बंधा की तरह गंगापुर के मुहाने पर बसा सोनरा टोला और अवशेष चौबे छपरा और केहरपुर भी बह जाता। उधर, दुबे छपरा रिंग बंधे की भी पोल इस हल्की सी बरसात ने खोल कर रख दिया है। रिंग बंधा भी जगह जगह धंस कर बह गया है। एक कटर के बह जाने के कारण शेष दो अन्य कटर पर खतरा मंडराने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोग भयभीत हैं।