{"_id":"5ae4bbe34f1c1b87028b7004","slug":"181524939747-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के क्रय केंद्र से चार हजार बोरी गायब, डीएम ने पकड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई के क्रय केंद्र से चार हजार बोरी गायब, डीएम ने पकड़ा मामला
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान रसड़ा क्षेत्र के एफसीआई क्रय केंद्र पर बड़ी गड़बड़ी पकड़ी। जांच में क्रय केंद्र के स्टॉक से आठ गांठ (चार हजार) बोरी गायब मिली। जिलाधिकारी ने मौके पर सहायक निबंधक सहकारिता को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई होगी।
बताया जाता है कि जिलाधिकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने रसड़ा क्षेत्र की तरफ निकले। साधन सहकारी समिति डेहरी पर उन्होंने जांच की तो वहां सब कुछ ठीक मिला। समिति के सचिव ने सिंहाचवर गोदाम पर अनाज जमा करने में देरी की शिकायत की। वहां से जिलाधिकारी एफसीआई रसड़ा क्रय केंद्र पहुंचे। जिलाधिकारी ने किसानों की खतौनी मांगी तो प्रभारी उतनी खतौनी नहीं दिखा पाए, जितनी खरीद की गयी थी। गड़बड़ी की आशंका पर जिलाधिकारी ने गहन जांच शुरू कर दी। बोरे का स्टॉक चेक किया तो वहां शनिवार बोरियों की 33 गांठ स्टॉक में होनी चाहिए थी लेकिन मौके पर बोरियों के 25 गांठ ही मिलीं। बाकी के 8 गांठ के बारे में जिलाधिकारी ने सवाल किया तो प्रभारी जवाब नहीं दे सके। बताया जाता है कि प्रत्येक गांठ में 500 बोरियां हैं। इस अनियमितता से नाराज जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम रसड़ा व प्रभारी विपणन अधिकारी/क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक को मौके पर बुलाया। साथ ही सहायक निबंधन सहकारी समितियां को जांच कर आख्या देने को कहा। माना जा रहा है कि जांच के बाद डीएम की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।