{"_id":"5a43e5204f1c1b1f168b5939","slug":"181514399008-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का हो कड़ाई से अनुपालन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का हो कड़ाई से अनुपालन: डीएम
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने कहा कि यदि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो और उसका पालन करने के तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने यातायात से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से पेश आए।
डीएम ने बैठक में आए विद्यालयों के प्रतिनिधि व ट्रंासपोर्टरों को भी सड़क सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि उल्लंघन करने वालों को दंडित करने में कोई कोताही नहीं बरतें। कहा कि नये साल में नया बदलाव दिखे। बड़े शहरों की तरह यहां भी यातायात नियमों का पालन लोग करें, ताकि सड़क दुघटनाओं में कमी आए। यातायात नियमों को अनुपालन कराने में पूरी सख्ती बरतने का निर्देश एआरटीओ व यातायात निरीक्षक को दिया। यह भी कहा कि अगर स्कूली बच्चे बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते मिलते हैं तो उनके अभिभावक को बुलाएं और दंडित करें। सभी विद्यालय प्रशासन व एआरटीओ को निर्देश दिया कि यातायात जागरूकता से जुड़ी बातें, जिसमें क्या करें व क्या न करें स्पष्ट रूप से लिखा होेर्डिंग हो। यह होर्डिंग विद्यालयों के अलावा सार्वजनिक जगहों पर लगवाया जाए। यातायात जागरूकता पर आधारित स्लोगन, मुहावरे आदि लिखे छोटे-छोटे कट-आउट भी जगह-जगह लगवाएं। एसडीएम सदर निखिल टीका राम फुंडे ने कहा कि सबसे पहले यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें, फिर लोगों को जागरूक करें तो ज्यादा प्रभावशाली होगा। ट्रॉफिक इंस्पेक्टर ने यातायात नियमों के साथ उल्लंघन पर जुर्माना आदि की कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि शहर में बहुत जल्द जाम से निजात मिल जाएगी। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन राम सिंह व प्रशासन आन्जनेय सिंह के साथ जिले के प्रमुख विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इनसेट...
गर्ल्स बसों का पीछा करने वाले बाइकर्स पर हो कड़ी कार्रवाई
बलिया। बैठक में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने शिकायत किया कि प्राय: लड़कियों के वाहन विद्यालय से निकलते ही तेजगति से स्कूली बाईकर्स ही आगे पीछे वाहन करते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सम्बंधित रास्तों से गुजरने वाले थाने और चौकी ईंचार्ज को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि इस तरह की गतिविधि करने वाले को पकड़ उनके वाहन सीज कर दें। साथ ही उनके अभिभावकों को बुलाकर इसकी जानकारी दें और आवश्यक कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में मात्र दो-चार बच्चे ही उदण्ड होते हैं। उनके अभिभावक से बात कर कार्रवाई हो तो जरूर सुधार होगा।