{"_id":"59c15f434f1c1b2f688b54bf","slug":"181505845059-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय भवन में बांधे जा रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय भवन में बांधे जा रहे पशु
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर। एक तरफ जहां सरकार बच्चों के शिक्षा के लिए गांव में प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कर रही है। वहीं शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर ग्राम पंचायत दुबहर के विद्यालय पर विद्यालय भवन में ही ग्रामीणों द्वारा पशु बांधने का कार्य पिछले कई महीनों से किया जा रहा है। इसकी लिखित शिकायत प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दुबहर के प्रधानाध्यापक नौशाद बानो ने कई बार विभागीय अधिकारियों सहित गांव के ग्राम प्रधान को किया। लेकिन ग्रामीण इस आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
ज्ञात हो कि इस प्राथमिक विद्यालय में 120 बच्चों का नामांकन है। जिसे 3 अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जाती है । अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा गाए बांधी जा रही है, उस विद्यालय के बच्चों को शिक्षा देने के लिए अध्यापकों को कितनी जहमत उठानी पड़ती होगी। नौशाद बानो ने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान को भी कई बार पत्र लिखकर तथा मौखिक भी बताया गया है। लेकिन गांव के लोग मानने को तैयार नहीं हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती रहती है।