फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18 plus people will get free booster dose from today

18 प्लस वालों को आज से लगेगी मुफ्त बूस्टर डोज

Thu, 14 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
18 plus people will get free booster dose from today
कोरोना महामारी पर नियंत्रण के उद्देश्य से सरकार ने आम जनता को मुफ्त बूस्टर डोज का एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है, जिसके तहत 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त में कोरोना की प्रिकॉशन (बूस्टर डोज) लगाई जाएगी। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 साल से अधिक उम्र के तीन लाख 31 हजार 678 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अभी 49882 लोगों ने ही कोरोना की बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज की खुराग मुफ्त में लगाए जाएंगे। ये डोज 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगा। यह अभियान अगले 75 दिनों तक चलेगा। इस दौरान आप भी अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले सरकार ने कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का समय घटा दिया था। पहले जहां ये डोज 9 महीने के अंतराल पर लगाई जा रही थी वहीं अब इसे 6 महीने के बाद लगवाया जा सकेगा। सरकार ने कहा था कि डबल वैक्सीनेशन के बाद प्रीकॉशन या बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है। डबल वैक्सीनेशन के बाद प्रीकॉशन या बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है। लिहाजा 18 से 59 साल के लाभार्थी किसी भी प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रिकॉशन या बूस्टर डोज जाकर लगवा सकते हैं। जबकि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स डबल वैक्सीनेशन के 6 माह बाद किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन ले सकते हैं. उन्हें इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed