फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18 Goats Tied Inside Hut Burned Alive in Fire

Ballia News: आग लगी में झोपड़ी में बंधी 18 बकरियां जिंदा जलीं

Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
18 Goats Tied Inside Hut Burned Alive in Fire
भीमपुरा क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग के जले पड़े सामानों को देखता
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर छप्पर में बंधी करीब 18 बकरियां जिंदा जल गईं। घर-गृहस्थी का सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। कुशहा रसीदपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद रात में भोजन करने के बाद पूरा परिवार सो गया था। उसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई, उसमें बंधी बकरियों के चिल्लाने पर नींद खुली तो आग की लपटे देख होश उड़। तब तक आसपास के लोग जुट गए, आग बुझाने के प्रयास में लग गए तब तक उसमें बंधी करीब 18 बकरियां जिंदा जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी तेज थी कि किसी की हिम्मत झोपड़ी में बंधी बकरियों को बचाने की नहीं हुई। सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्य आजीविका बकरी पालन ही है। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है तथा आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed