फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1785 MT DAP expected to reach the district soon

Ballia News: 1785 एमटी डीएपी जिले में जल्द पहुंचने की उम्मीद

Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
1785 MT DAP expected to reach the district soon
बलिया। जिले में डीएपी न मिलने से किसान परेशान हो गए हैं। वह प्रतिदिन साधन सहकारी समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच जिले में दो दिनों के अंदर 1785 एमटी डीएपी की रैक आने की खबर ने उन्हें राहत दी है। जिले में सहकारी समितियों से पिछले माह डीएपी का वितरण किया गया था। उस समय किसानों ने आलू की बोआई के लिए डीएपी का उपयोग किया था।
विज्ञापन

धान की फसल की कटाई तेज हो गई है। अब किसानों को गेहूं की बोआई करनी है। ऐसे में उन्हें डीएपी की जरूरत है। ऐसे में ऐन मौके पर जिला मुख्यालय पर डीएपी न होना परेशानी का सबब बना हुआ है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने शासन से डीएपी की डिमांड की थी। 1785 एमटी डीएपी जिले के लिए भेज दी गई है। डीएपी आने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला साधन सहकारी समितियों पर भेजने की योजना बनाने में जुट गया है। जिले की 156 समितियों से किसानों को डीएपी वितरित की जाएगी। इसके साथ इसी रैक से 892.500 एमटी इफको एनपीके आ रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता ब्रजेश पाठक ने बताया कि 16 नवंबर तक रैक आने की पूरी उम्मीद है। समितियों पर आवंटन सूची तैयार कर ली गई है। किसानों को हर हाल में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed