{"_id":"64e4f8f7790a508cad06d5a0","slug":"172-mm-of-rain-in-24-hours-happiness-among-farmers-ballia-news-c-190-1-svns1006-2043-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 24 घंटे में हुई 172 मिमी बारिश, किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 24 घंटे में हुई 172 मिमी बारिश, किसानों में खुशी
विज्ञापन
बलिया। लंबे इंतजार के बाद सोमवार की रात से ही कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। आसमान में घनघोर बादल छाए हुए हैं। बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों में खुशी है।
उधर, बारिश से नगर के कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय जल आयोग गायघाट पर बीते 24 घंटे में 172 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है।
बीते एक पखवारा से मौसम बदला हुआ है और कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश भी हो रही थी। आसमान में कई दिनों से मंडरा रहे बादल ने साेमवार को रुख बदल दिया और हल्की हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई। कई इलाकों में तो जोरदार बारिश हुई। कभी कम तो कभी अधिक बारिश पूरी रात अधिकांश इलाकों में होती रही।
विज्ञापन
सोमवार को पूरे जनपद में बारिश हुई। बारिश से खरीफ फसलों के साथ ही धान की खेती करने वाले किसान भी खुश हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान की फसल को काफी लाभ होगा और तेजी से फसलों का विकास होगा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश ही हुई है लेकिन आसमान में छाए घनघोर बादल से किसानों को काफी उम्मीदें हैं।
उधर, सोमवार की रात व मंगलवार को हुई बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मालगोदाम से लेकर एससी कॉलेज चौराहा तक एनएच 31 के दोनों तरफ जलभराव के कारण लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। इसके अलावा कलक्ट्रेट, माॅडल तहसील परिसर व कोतवाली गेट पर जलभराव के चलते फरियादियों को आने-जाने में परेशानी हुई। नगर के आवास विकास, श्रीराम बिहार कॉलोनी, काजीपुरा, रामदहिनपुरम आदि मोहल्लों के रास्ते पर जलभराव के कारण लोग बेहाल रहे।
बेल्थरारोड में
मंगलवार को भोर से दोपहर तक ही वर्षा होने से किसानों के चेहरे खिल गए। वर्षा होने से धान, मक्का, अरहर और हरी सब्जियों को संजीवनी मिली है। किसानों को अनुमान है कि मानसून अब सक्रिय हो गया है। इसी तरह थोड़ी-थोड़ी भी वर्षा होती रही तो फसल और सब्जियों को काफी लाभ पहुंचेगा। उधर, वर्षा से नगर क्षेत्र की सूरत बिगड़ गई। वर्षा से सोनाडीह मार्ग आदि जर्जर सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन में लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। कीचड़ व फिसलन से लोगों को परेशानी हुई।