{"_id":"5c9139bcbdec2214145480e7","slug":"171553021372-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, बिफरे
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उपजिलाधिकारी संत कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी ने सीएचसी सीयर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर व्याप्त भ्रष्टाचार, मनमानी तथा एंटी रैविज व दवाओं के अभाव की पोल खुल ही गई। निरीक्षण में 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि एक कर्मचारी ने तो एडवांस में 21 मार्च तक की हाजिरी बना डाली। यह देख अधिकारी चौंक गए । निरीक्षण के दौरान पूछे जाने पर डॉ. लाल चंद शर्मा ने स्वीकार किया कि यहां दवाओं का अभाव बराबर बना रहता है। डॉक्टरों द्वारा मरीजों के उपचार के हित में मजबूरन बाहर की दवा लिखी जा रही है। कहा कि सीएचसी पर मऊ, बलिया व देवरिया के सीमावर्ती मरीज प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ नये व लगभग ढाई सौ पुराने मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन दवाओं के अभाव के कारण मरीजों के परिजनों की खरी खोटी भी सुननी पड़ती है।
नायब तहसीलदार त्रिपाठी की माने तो मंगलवार को दूरभाष पर एसडीएम को किसी ने शिकायत किया कि सीएचसी पर अस्पताल से दवा न देकर बाहर से दवाओं की पर्ची लिखी जा रही है तथा कर्मचारी अनुपस्थित भी चल रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को निरीक्षण करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।