{"_id":"5c5db5b6bdec22738563e3af","slug":"171549645238-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रान नंबर आवंटित नहीं होने पर विभागाध्यक्ष जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रान नंबर आवंटित नहीं होने पर विभागाध्यक्ष जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नवीन पेंशन और परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नंबर (प्रान) आवंटन तथा गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लस (जेम) पोर्टल के माध्यम से विभागों द्वारा खरीदारी के संबंध में डीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों का प्रान नंबर एलाट नहीं हो सका है। इस पर जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों का प्रान नंबर जल्द आवंटित करवा लें, अन्यथा फरवरी माह का उनका वेतन रोक दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जेम पोर्टल पर अगर अभी भी किसी विभाग का पंजीकरण नहीं हुआ है तो तत्काल करवा लें। ऐसा नहीं करने पर वित्तीय समस्याएं सामने आएगी।
बैठक में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे, जबकि उनके यहां 49 कर्मचारियों का प्रान नंबर एलाट नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिया कि होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का वेतन रोक दिया जाए।