फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सिकंदरपुर में मनाया गया 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह

सिकंदरपुर में मनाया गया 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह

Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर में मनाया गया 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह
सिकंदरपुर। क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के बाल सभागार में शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी आंजनेय सिंह की अध्यक्षता 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर सहित शिक्षा क्षेत्र नवानगर के अन्य जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सड़क सुरक्षा संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकुमार शर्मा, द्वितीय स्थान अनूप कुमार व तृतीय स्थान स्नेहा ने प्राप्त किया। जिन्हें मेडल के साथ ही प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा में सफल होने के उपाय तथा परीक्षा के दौरान झिझक को दूर करने संबंधी पुस्तक को प्रदान किया गया। इस अवसर पर यातायात नियमों के प्रति सभी ने शपथ लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष के उपरांत ही यातायात नियमों व सजग नागरिक के रूप में वाहन चलाएं। इस मौके पर लल्लन शर्मा, अमरनाथ यादव, जहीर आलम अंसारी, सुशील कुमार, नवीन कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मोहनकांत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed