{"_id":"5bedba05bdec2262ae58f715","slug":"171542306309-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई अतिक्रमण नगर में लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई अतिक्रमण नगर में लगता है जाम
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। नगर के मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर गुमटियों और सड़क पर हुए बेतरतीब अस्थाई अतिक्रमण और वाहनों के खड़े रहने से नगर में जाम की समस्या गहरा गई है। स्टेशन पर किसी भी ट्रेन के आते ही नगर में लगभग एक किलोमीटर तक लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस समस्या से नगर व खरीददारी करने वाले लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या के निदान हेतु प्रशासनिक अमला योजनाएं बनाता जरूर है, लेकिन उसके क्रियान्वयन के लिए कोई ठोस पहल नहीं करता।
बेल्थरारोड बाजार में देवरिया, भटनी, सलेमपुर, लाररोड, तुर्तीपार, इंदारा, किडिहरापुर, गोविंदपुर, चकरा आदि जगहों से व्यापारी व आम लोग बाजार करने एवं लेनदेन के लिए आते हैं, और काम निपटा कर विभिन्न ट्रेनों से लौट जाते हैं। नगर के रेलवे स्टेशन चौराहा से त्रिमूहानी तक का मुख्य बाजार ही यहां का मुख्य व्यवसाय क्षेत्र माना जाता है, हालांकि मंडी, बिचला पोखरा, बस स्टेशन गली कामर्शियल स्पॉट भी हैं। मुख्य बाजार के दोनों तरफ अस्थाई अतिक्रमण बेतरतीब वाहनों का खड़े रहना बाजार की रौनक को फीका कर देती है। इस वजह से अब लोग बढ़ती भीड़ के कारण बाजार आने से भी कतराने लगे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की गंभीर समस्या के खिलाफ कई बार अभियान चलाया गया, बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अभियान चलाकर नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा।