फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एसडीएम के नेतृत्व में दो कालेजों में चला अभियान

एसडीएम के नेतृत्व में दो कालेजों में चला अभियान

Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में दो कालेजों में चला अभियान
सिकंदरपुर (बलिया)। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज व गंगोत्री इंटर कॉलेज के आसपास सोमवार को बड़े पैमाने पर एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान 12 मनबढ़ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सादे वर्दी में पुलिस के जवानों को छुट्टी होने से पहले विद्यालय के आसपास लगा दिया गया था। जैसे ही विद्यालय के आसपास मनचले युवक पहुंचे, वैसे ही सादे वर्दी में तैनात पुलिस के जवानों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर, इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी व महिला दरोगा विद्यालयों पर अलग-अलग टीम बनाकर पहुंच गए। इस दौरान विद्यालय के इर्द-गिर्द घूम रहे दर्जनों युवकों को पुलिस ने पकड़कर विद्यालय पर आने का कारण पूछना शुरू कर दिया। सही जवाब न देने पर 12 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ज्ञात हो कि कई दिनों से स्कूल के अवकाश के दौरान मनचले युवक स्कूल के इर्द-गिर्द खड़े हो जाते थे। अवकाश के बाद छात्राएं जैसे ही बाहर निकलती हैं, वैसे ही वह छींटाकशी शुरू कर देते हैं। इसके अलावा साइकल में बाइक लड़ाना, दुपट्टा खींचना आए दिन करते रहते हैं। जिसकी शिकायत छात्राओं द्वारा विद्यालय के अध्यापकों से की गई थी। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिस ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed