{"_id":"5a8472434f1c1b8e238b881c","slug":"171518629443-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरूआरबारी। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को हुआ। शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ हुआ। राजकुमारी बीए भाग एक द्वारा वाणी वंदना तथा ज्योति चौहान एवं सोनी सिंह वीए भाग दो एवं आनंद, गोविंद, राजेश, कुबेर नाथ के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि डा गजेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्राचार्य कुंवर सिंह पीजी कालेज बलिया द्वारा स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओ को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। उन्होंने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं को ग्रामीण समाज से जुड़कर उनकी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सार्थक प्रयत्न करने को प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए डॉक्टर राम गणेश उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य गांधी महाविद्यालय बलिया ने जल संरक्षण वैकल्पिक ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को जागरुक किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार ने जल संरक्षण के विस्तृत आयामों की चर्चा की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ रवि भूषण मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीरा पांडेय कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया। संचालन डॉक्टर प्रमोद शंकर पांडेय ने किया। रीतेश सिंह, संजय सिंह, जय मुनि आदि महाविद्यालयी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।