{"_id":"5a7893ed4f1c1b93268b8840","slug":"171517851629-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालकों व पढ़ाने वालों पर भी होगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संचालकों व पढ़ाने वालों पर भी होगी नजर
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जेडी ने कोचिंग संचालकों व कोचिंग में पढ़ाने वाले को भी चिह्नित कर उन पर नजर रखने का निर्देश डीआईओएस को दिया हैं। इसके अलावा उन्होंने जरूरत पडने पर अतिसंवेदनशील-संवेदनशील परीक्षा केंद्रों व नकल माफिया की निगहबानी को एलआईयू व एसटीएफ की मदद लेने के लिए डीआईओएस को निर्देश दिया है।
बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ अनारपति वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कोचिंग सेंटर संचालक व उसमें पढ़ाने वाले लोगों को चिह्नित कर निगहबानी करने का निर्देश है। बताया है कि ऐसे लोगों पर परीक्षा के दौरान नजर रखी जाए। यह भी बताया है कि खासकर अतिसंवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगहबानी की जाए। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने भी बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के बाबत निर्देश जारी किया है। बताया है कि परीक्षार्थियों को जहां मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी वहीं कक्ष निरीक्षकों के पास भी मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रहेंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
डीआईओएस अमरनाथ राय का कहन है कि नकल रोकने को लेकर बोर्ड के सचिव व जेडी का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी किया गया है।