फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खेलकूद में देवेंद्र पीजी कालेज का रहा दबदबा

खेलकूद में देवेंद्र पीजी कालेज का रहा दबदबा

Sat, 09 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद में देवेंद्र पीजी कालेज का रहा दबदबा
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते चार और पांच दिसंबर को संपन्न अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में देवेंद्र पीजी कॉलेज की छात्र- छात्राओं का दबदबा रहा। बालिका वर्ग की लंबी कूद में पिंकी पाठक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए न सिर्फ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, बल्कि दो सौ मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर श्रेष्ठता सिद्ध की। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लंबी कूद में विशाल पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखेरा। शास्त्रीय संगीत की एकल गायन प्रतियोगिता में आशीष सिंह ने गजल प्रस्तुत पर कांस्य पदक जीता। विद्यालय की टीम प्रभारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed