{"_id":"5a24423b4f1c1b4e718b70ce","slug":"171512325691-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय लीग चैपियनशिप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय लीग चैपियनशिप का आयोजन
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रामरती बालिका इंटर कालेज रामपुर में जिला वालीबाल एसोसिएशन की बैठक सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य प्रो. डा. अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक के दौरान उप्र वालीबाल एसोसिएशन के द्वारा जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव पद पर नामित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में डा. विश्व रंजन, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, अरुण सिंह सिंघाल, मारकंडेय, नीरज, सुनील, आद्याशंकर, सुधीर सिंह, पवन पांडेय, डा. अरुण प्रकाश तिवारी, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिएली इंटर कालेज में नौ से 10 दिसंबर तक जिला वॉलीबाल लीग चैंपियनशीप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की टीम के रुप में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 19 से 23 दिसंबर तक होने वाली 66 वें उप्र स्टेट बालीबाल चैपियनशीप में भाग लेने के लिए मैनपुरी के लिए रवाना होगी। बैठक का संचालन सुरेंद्र नाथ शुक्ल ने किया।
विज्ञापन