फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीपीआरओ ऑफिस का निरीक्षण, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि

डीपीआरओ ऑफिस का निरीक्षण, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 02 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ ऑफिस का निरीक्षण, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि
बलिया। शाम के समय की उपस्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं कार्य के प्रति असंतोष जताते हुए दो कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकरी निरीक्षण पर पहुंचे तो कार्यालय में अफरातफरी मच गई। इस दौरान डिस्पैच पर तैनात कर्मी आरती पांडेय व ममता पाठक गायब मिली, जबकि इनकी हाजिरी लगी हुई थी। जिलाधिकारी ने सवाल किया जब डिस्पैच करने वाला ही नही है तो काम कैसे होगा ? इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्य देख रहे प्रधान सहायक प्रशांत श्रीवास्तव के तीन दिन से नहीं रहने कारण जाना। उन्होंने तीनों अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


जबकि जनसूचना लिपिक नौशाद अहमद व प्रधान सहायक प्रशांत श्रीवास्तव के कार्य पर असन्तोष जाहिर करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। जिलाधिकारी ने टेबलवार लिपिकों से उनके कार्य सम्बन्धी पूछताछ की। इस दौरान जन सूचना का काम देख रहे नौशाद अहमद द्वारा रजिस्टर मेंटेन नही किए जाने पर नाराजगी जताई। लिपिक प्रशांत श्रीवास्तव, जो प्रधान, पूर्व प्रधान व सचिव आदि की जांच का काम देख रहे हैं। उनके कार्य पर भी असन्तोष जताया। निर्देश दिया कि प्रधान, पूर्व प्रधान या सचिव के विरुद्ध जांच लम्बित है उसकी सूची 15 दिन के अंदर दिया जाए। अन्य लिपिकों को भी जरूरी विन्दुओं को नोट कराते पूरा विवरण तीन दिन के अंदर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed