फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क पर उतरे ग्रामीण, जाम का प्रयास

सड़क पर उतरे ग्रामीण, जाम का प्रयास

Sat, 12 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे ग्रामीण, जाम का प्रयास
बेरूआरबारी। खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करम्मर में गांव के बीचोंबीच चल रही शराब की दूकान को बंद करने के लिए ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने जाम भी लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की वजह से जाम नहीं लगा सके। ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच दूकान बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा दुकान स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है। बावजूद भी पुलिस प्रशासन की देखरेख में वहीं पर दूकान संचालित है। गांव के मध्य में दूकान होने की वजह से अगल बगल के लोग जिनका घर है उनको काफी दिक्कतें होती है। यही नहीं, वहीं पर गांव का गुदरी बाजार है। जहां गांव के लोग बाजार करने आते हैं, जहां शराबियों के आतंक से परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीच गांव में शराब की दूकान होंने की वजह से गांव की महिलाओं को बाजार आने-जाने में दिन में भी डर लगता है। सिपाहियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि और तो और खुद सिपाही भी यहीं आकर शराब पीते है। जिसको सरकार ने आम जनता की रक्षा के लिए रखा है, वहीं इस तरह का काम करेंगे तो आम जनता कहां जाएगी। इस दौरान हरिओम सिंह, भीम सिंह, प्रमोद सिंह, हरिकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, द्वारिका राजभर, राजेश सिंह, अशोक सिंह, गिरीश शुक्ल, रामनरायन सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह आदि ग्राम सभा के सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed