फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रोजगार सेवक भूखमरी के कगार पर

रोजगार सेवक भूखमरी के कगार पर

Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवक भूखमरी के कगार पर
नगरा। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को दोपहर बाद रोजगार सेवकों की बैठक हुई। जिसमें रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर ने कहा कि आज जिले के रोजगार सेवक 10 से 12 माह के मानदेय बकाया होने के कारण भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। राज्य तथा चौदहवां वित्त को मनरेगा से डबल टेलिंग का कार्य अन्य जिलों में हो चुका है। अगर बलिया में 11 अगस्त तक डबल टेलिंग का कार्य नहीं हुआ तो जिला पर धरना प्रदर्शन के लिए संघ बाध्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक कड़ी मेहनत कर ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। लेकिन जिले के कुछ गांवों में रोजगार सेवकों को मस्टरोल नहीं मिलने की समस्या है, जो विभाग द्वारा समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह, मुकेश, लालजी यादव, आनंद श्रीवास्तव, सुमित सिंह, सुनील तिवारी, अभिषेक, विवेक सिंह, गुड़िया, संतोष शर्मा, श्रीनिवास सही अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed