फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 couples in a mass marriage

सामूहिक विवाह में 17 जोड़े हुए एक दूजे के

Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
17 couples in a mass marriage
लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह में पूजन अर्चन करते दांपत्ति। - फोटो : BALLIA
रतसर। लखिया बाबा सेवा संस्थान के संयोजकत्व में शनिवार को केपी मेमोरियल महाविद्यालय (सुहवां,रतसर) के प्रांगण में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर सदा के लिए एक दूजे के हो गये। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने नव दम्पति को आशीर्वाद देते हुए सफल जीवन की कामना की और महिलाओं ने मंगल गीत गाये। विवाह की सारी रस्में विधि-विधान से आचार्य भरत पाण्डेय ने सम्पन्न कराते हुए वर-वधु को सफल दाम्पत्य जीवन की सीख दी। संस्थान द्वारा नव दंपति को शादी का प्रमाण पत्र व गृहस्थी संबंधित उपहार देकर विदा किया गया। विवाह स्थल पर भारी भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए महिला पुलिस के साथ एसओ गड़वार अनिल चन्द तिवारी, चौकी इंचार्ज रामअवध राम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे। संस्थान के अध्यक्ष गनेश सोनी एवं अमित यादव, पूर्व मन्त्री अम्बिका चौधरी,सनातन पाण्डेय, शैलेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग इस सुखद पल के साक्षी बने।
विज्ञापन

सात फेरे लेने वाली जोड़ी
रतसर। सत्येन्द्र संग अंजली, अमित संग पुष्पा, चन्द्रशेखर संग चन्द्रावती, चन्दन संग सुनीता, दीपक संग ममता, अजय संग गुडिया, शिव बहादुर संग लक्ष्मी, राजेश संग मैना, विक्की संग नेहा, ओम शक्ति संग प्रियंका, दीपक संग सुन्दरी, मोती संग सरोज, नारद मुनी संग सुनैना, रवि संग उषा, मोहन संग बबीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed