फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17.13 crore lifesaving to 12 unfinished roads of the district, will be completed soon

जिले के 12 अधूरे मार्गों को 17.13 करोड़ की संजीवनी, जल्द होंगे पूरे

Thu, 14 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
17.13 crore lifesaving to 12 unfinished roads of the district, will be completed soon
विशुनपुरा क्षेत्र के कैथी गांव से आगे निर्माणाधीन सड़क। - फोटो : BALLIA
शासन ने राज्य सड़क निधि से बन रहे 12 सड़कों के निर्माण को पूरा करने के लिए 17.13 करोड़ की धनराशि और जारी की है। इन सड़कों के निर्माण के लिए जनवरी 2021 में करीब 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया था। धनाभाव में सड़कें अधूरी पड़ी थीं। अब धनराशि मिलने से इन सड़कों का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य सड़क निधि से उक्त मार्गों के निर्माण के लिए जनवरी 2021 में स्वीकृति दी गई थी। अधिकांश सड़कें रसड़ा, फेफना और बेल्थरारोड विधानसभा की है। इन मार्गों के खस्ताहाल होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मार्गों के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के प्रंतीय खंड को दी गई थी। पहली किस्त में निर्माण के लिए थोड़ी ही धनराशि दी गई थी, जिससे निर्माण शुरू करा दिया गया था। अब सभी सड़कों के निर्माण के लिए अच्छी-खासी धनराशि दी गई है। इससे सड़कों का निर्माण कार्य गति पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 12 मार्गों के निर्माण के लिए 17.13 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। विभाग की ओर से कार्य को गति देने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

किस सड़क के लिए कितनी धनमरा
लागत सड़क मिली धनराशि
2.26 करोड़ बढ़या-अटकही-गहोड़वारा मार्ग 1.13 करोड़
4.10 करोड़ मिशन स्कूल मरवटिया मार्ग 2.05 करोड़
2.22 करोड़ खड़सरा-कल्याण डेरा-चवरी मार्ग 1.11 करोड़
2.87 करोड़ मेउली-जगदरा-धड़सरा-एकभिटिया मार्ग 1.43 करोड़
2.06 करोड़ धड़सरा-गौरनिया-जगदरा-पूर रजवाहा मार्ग 1.03 करोड़
2.22 करोड़ डूहा-जंगली बाबा के कुटी-कठौड़ा मार्ग 1.11 करोड़
2.95 करोड़ हडसड़ तिवारीपुर-मुइया तिनवारीपुर मार्ग-1.47 करोड़
2.74 करोड़ सीयर चरौवा-फरसाटार-पलिया कुरुमपुर मार्ग 1.37 करोड़
2.49 करोड़ चंद्रवारक तियरा-लुट्टूपुर-तुर्कहा मार्ग 1.24 करोड़
4.06 करोड़ सिधागरघाट पकवाइनार-सिलहटा मार्ग 2.03 करोड़
2.97 करोड़-पतनर-भिठौरा तरछापार-किर्तुपुर मार्ग-1.48 करोड़
3.27 करोड़ अखोपपुरा-पतनारी-अखोप मार्ग 163.64 करोड़
छह वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ सड़क का निर्माण
विशुनपुरा। छितौना कैंप से मालीपुर, जमुआव, कैथी, तिरनई, बोल्डी होते हुए सिकंदरपुर-उभांव मार्ग का लेपन कार्य छह वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका। तत्कालीन सपा सरकार में विधायक गोरख पासवान के सहयोग से मार्च 2016 में तुर्तीपार पंप कैनाल की देखरेख एवं ग्रामीणों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए पंप कैनाल से सटे 10 किमी लंबी सड़क के निर्माण कार्य के लिए 447.96 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस मार्ग पर कार्य शुरू हुआ। इन छह वर्षों में इस सड़क पर 245.79 रुपये अवमुक्त किए गए। वित्तीय वर्ष 21-22 में 14.14 लाख रुपये आवंटित किए गए। सड़क निर्माण की स्थिति ये है कि सड़क एक तरफ से बन रही है तो दूसरे तरफ से उखड़ रही है। यह सड़क छितौना से कैथी तक लगभग दो किमी 2016 में बन कर तैयार हो गई। उसके बाद कैथी से जमुआव तक दो किमी सड़क 2021 में तैयार हुई। एक किमी सड़क पर बोल्डर डाल कर छोड़ दिया। इसका निर्माण न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बोल्डर डालकर छोड़ दिए जाने से राहगीर, साइकिल सवार व स्कूली बच्चे अक्सर सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शीघ्र कराने के लिए विभागीय एवं जनपद के आला अफसरों का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed