{"_id":"68f3f8c1c11947ed040f0abf","slug":"1650-vehicles-were-sold-along-with-gold-and-silver-jewellery-ballia-news-c-190-1-bal1002-150532-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सोने-चांदी के आभूषण सहित 1650 वाहनों की बिक्री हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सोने-चांदी के आभूषण सहित 1650 वाहनों की बिक्री हुई
विज्ञापन
बलिया। धनतेरस पर शनिवार को देर रात तक बाजार आलोकित रहा। बर्तन, वाहनों, आभूषण के प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। व्यापारियों के अनुसार जिले भर में 175 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। सोने-चांदी के आभूषण सहित 1650 वाहनों की बिक्री हुई है।
शहर के शहीद पार्क चौक, स्टेशन रोड, विजय सिनेमा मार्ग, गुदरी बाजार, आर्य समाज रोड समेत अन्य क्षेत्रों में स्थायी व अस्थाई दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। ग्राहक कुकर, थाली, गिलास, चम्मच, प्लेट आदि की खरीदारी करते नजर आए। इलेक्ट्रानिक व ऑटो मोबाइल दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, बावजूद इसके बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही।
चौक शहीद पार्क में भीड़ के आगे पैदल चलना भी मुश्किल रहा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की बदौलत कारोबारियों ने इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया। धनतेरस पर छोटे-बड़े सामानों के साथ झाड़ू की भी जमकर खरीदारी हुई। इससे झाड़ू के दाम भी चढ़े नजर आए। बेल्थरारोड। धनतेरस पर्व को लेकर नगर में चहल-पहल रही। पर्व पर जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन आदि दुकानों के अलावा झाड़ू की बिक्री जोरों पर रही, लेकिन सराफा बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों ने खरीदारी के नाम पर रस्म अदायगी की। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती, फूल माला, सजावट के सामानों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। अधिक भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा नगर में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की अनुभूति की।
शहर में बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्राॅनिक के अलावा जूता-चप्पल, पटाखे व मिट्टी के दीये, बिजली के झालर, झाडू व किराना उत्पादों समेत अन्य दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।