फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नोडल अधिकारी ने बैरिया के ब्लाक, थाना व तहसील का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने बैरिया के ब्लाक, थाना व तहसील का किया निरीक्षण

Thu, 20 Dec 2018 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने बैरिया के ब्लाक, थाना व तहसील का किया निरीक्षण
बैरिया। नोडल अधिकारी व आयुक्त एवं प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश संतोष कुमार राय ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के बैरिया थाना, ब्लाक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। संबंधित अधिकारी को फटकार लगाने के अलावा जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाने के निरीक्षण के दौरान दफ्तर, मालखाना, बैरक व समस्याओं का निस्तारण पुस्तिका का निरीक्षण किया। थाने की समस्या निस्तारण पुस्तिका में एक माह में कुल 27 मामले आये थे जिसमें सिर्फ तीन का निस्तारण हुआ था। जबकि किस तरह का निस्तारण हुआ स्पष्ट नहीं लिखा हुआ था। इसको लेकर नोडल अधिकारी ने क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार व एसएचओ अनिलचंद तिवारी को फटकार लगाई। कार्यालय में बैठकर चौकीदारों से वार्ता के दौरान आदेशित किया कि सूचना तंत्र मजबूत बनाएं। वही चौकीदारों ने अपनी वेतन भुगतान व वर्दी से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद बैरिया विकास खंड कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत माडल आवास का फीता काटकर उद्घाटन किया। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का निरीक्षण के अलावा कंप्यूटर कक्ष व विभिन्न योजनाओं में किये गए कार्यों के बुकलेट का निरीक्षण किया। कहा कि कर्मचारियों के लेट से पहुंचने पर सीएल कटेगा। आदेशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत द्वारा किये गए कार्यों का विवरण व लागत अंकित होना चाहिए। खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया कि खुले में शौच बंद करने के लिए सिटी बजवाएं, इससे भी नहीं मानते हैं तो खुले में शौच करने वालों पर मुकदमा दर्ज करवायें। एडीओ कमलेश यादव को स्वयं सहायता समूह के कार्य से असंतुष्ट होकर फटकार लगाई। पशुपालन विभाग के डॉ. एस के वैस का जमकर क्लास लिया। वही वृक्षारोपण कार्य पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने तहसील बैरिया में राजस्व अभिलेख, संग्रह, तहसील के समाधान दिवसों का जायजा लेते हुए सुलभता से जनता को न्याय देने का निर्देश दिया। तहसील के नजारत, रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसीलदार कार्यालय, उपजिलाधिकारी के कार्यालयों में अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। सबसे ज्यादा संपूर्ण समाधान दिवस के मामलों को त्वरित निपटारा कराने पर बल दिया। इस मौके पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ,डीडीओ शशिमौलि मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी मोतीराम, उपजिलाधिकारी लालबाबु दुबे, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed