{"_id":"5bf6f987bdec2241b3026c7c","slug":"161542912391-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। नगर के डाक बंगला रोड स्थित सूर्या पैलेस में बुधवार की देर शाम दी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. जगदीश प्रसाद जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि शंकर सिंह पिक्कू और अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, विशिष्ट अतिथि औषधि निरीक्षक जय सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एमएलसी पप्पू सिंह ने दवा व्यवसायियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे कर्तव्य निर्वहन में सफल होंगे। एमएलसी ने कहा कि दवा व्यवसाय सामाजिक सेवा का सशक्त माध्यम है। यह व्यवसाय पीड़ित मानवता की सेवा के समान है। उन्होंने व्यवसायियों से सैंपल की दवाएं गरीब जरूरतमंदों को देने को कहा। विशिष्ट अतिथि औषधि निरीक्षक जयसिंह ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जायसवाल ने आगंतुकों का स्व ागत किया। अध्यक्ष सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर शिव शंकर सिंह, विवेक परिहार, आद्या शंकर यादव, प्रदीप गुप्त, शिवमंगल शर्मा, नियाज अहमद, जमील अंसारी, जय प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।