{"_id":"5a9c3a7b4f1c1b75718b52a6","slug":"161520188027-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत पर भाजपाजनों ने मनाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत पर भाजपाजनों ने मनाई खुशियां
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा कार्यालय पर रविवार को पूर्वोत्तर राज्यों के विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की यह जीत प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रतीक है। कहा कि यह जीत केंद्र सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे पर मुहर है। लोगों के साथ-साथ गरीबों के विकास के लिए संकल्पबद्घ है। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पीयूष चौबे, वशिष्ठ पांडेय, नारद सिंह, अमित सिंह तोमर, मायाशंकर राय, अभिषेक कसेरा, आलोक सिंह, सोनू शर्मा, अंकुर उपाध्याय, सत्यम सिंह, आशीष सिंह, धर्म कुमार भारती, ज्ञानेंद्र सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन